Sunday, 30 July 2017

पूरे देश में निरंतर पनप रही नफरत के विरुद्ध एक बाइक रैली को मोहम्मद वकार चौधरी  जेडीयू राज्यसभा सांसद अली अनवर, स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव, स्वामी अग्निवेश,राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज झा आदि ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। इस बाइक रैली की एक विशेषता यह भी नहीं कि इसमें दिल्ली की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी धर्म समुदाय के उन लोगों ने अपनी भागीदारी इस बाइक रैली में रखी जो राष्ट्रीय एकता के लिए नफरत के खिलाफ अपने अपने तरीक़े से लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस रैली की सफलता में IHRO मोहम्मद वकार चौधरी हाजी खालिद सैफ़ी,फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी  का विशेष योगदान रहा।

#UNITEDAGAINSTHATE

Saturday, 8 July 2017

गौहत्या के नाम दरिंदगी में खुली छूट और गौमांस GST में कर छूट! संयोग या.......

गौहत्या के नाम दरिंदगी में खुली छूट और गौमांस GST में कर छूट! संयोग या.......

जिस दौर में गौरक्षा के नाम पर इंसान दरिंदगी पर उतर आया है , यह आग किसने लगाई है,यह सब जानते हैं । ऐसे में केंद्र सरकार गौमांस के विक्रय को हतोत्साहित करने के बजाय उसे करमुक्त कर रही है । यह हाल ही में जारी भारत सरकार के राजपत्र से साबित होता है।
भारत सरकार ने जीएसटी में कर के दायरे से जिन वस्तुओं या अन्य को बाहर रखा गया है उसमें गौवंश और गौमांस विक्रय को भी सम्मिलित किया गया है । इसमें एक बार नही चार बार गोकुलीय प्राणी शब्द का उपयोग किया गया है। जिसमे एक बार जीवित गाय और दो बार गौमांस और एक बार मृत गौवंश के शारीरिक अवशेषों का उल्लेख किया गया है।
जब देश के अधिकांश क्षेत्र में बूचड़खाने और बीफ़ के ख़िलाफ़ सरकारी अभियान जारी और गौरक्षक हिंसा पर उतारू है जो महज़ शक के आधार पर कई इंसानों की जान ले चुके हैं और कइयो को लहूलुहान कर चुके हैं । ऐसे में गौमांस के विक्रय को हतोत्साहित करने के बजाय उसे कर मुक्त करना अनेकों प्रश्न को जन्म देता है।
गौवंश ही नही सुअर और गधे के मांस को भी कर मुक्त रखा गया है। प्रदूषित मांस के नाम पर सरकारें बूचड़खाने बंद कर रही हैं और सुअर जैसे प्राणी के घातक मांस के विक्रय को भी कर मुक्त कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। आम ज़रूरतों की कई वस्तुओं पर कर का भार पड़ेगा लेकिन इन वस्तुओं के प्रोत्साहन के पीछे सरकार आदेश विवादों को जन्म देता है।
असाधारण राजपत्र में विभिन्न प्राणियों के मांस का उल्लेख है कहीं ताज़ा और कई स्थान पर हिमशीतित याने फ्रिज़ आदि में ठंडा किये गये मांस का ज़िक्र है। जब भोजन में प्रयुक्त सभी प्राणियों का मांस कर मुक्त है तो सबके नामो का उल्लेख औचित्यहीन है फिर भी ऐसा क्यों किया गया शायद ही सरकार के पास इसका उचित उत्तर हो ।
सरकार का यह ताज़ा राजपत्र उन लोगों के लिये भी सबक है जो कौवा कान ले गया के आधार पर हिंसा पर उतारू हैं ।

Sunday, 21 May 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल राय व् युवा दिलो की धड़कन व् राजस्थान के प्रभरी श्री कुमार विस्वास को सुनने के लिये आप सभी साथी जरूर आये

EVM पर आर पार Part-2 Mohd Waqar Choudhary

74 देशों के कम्प्यूटर हैक हो सकते है, पर भारत की EVM मशीनें हैक नही हो सकती, विश्व के सभी देशों को हैकिंग का बचाव भारत से सीखना चाहिए।