एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आप ट्रेड विंग का प्रदर्शन
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की ओर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने को लेकर आज आप ट्रेड विंग ने ज्वैलर्स के साथ मिलकर
एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग करते हुए चांदनी चौक टाउन हाल से लाल किले तक विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने अपने कहा कि हम केन्द्र
सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं तथा सड़क से लेकर संसद तक हम केन्द्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी का विरोध
करेंगे। आप ट्रेड विंग के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल व बृजेश गोयल ने कहा कि हम व्यापारियों के साथ हैं तथा हम व्यापारियों
के उपर थोंपे जा रहे काले कानून के खिलाफ इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।
ईस्ट दिल्ली के जिलाध्यक्ष मो. वकार चौधरी ने कहा कि ज्वैलर्स पर लगाई गई 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बहुत गलत है
और यही एक्साइज ड्यूटी जब यूपीए सरकार ने लगाने की कोशिश की थी। तब खुद नरेन्द्र मोदी इसका विरोध किया था इससे
साबित होता है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है।
इसके बाद आप ट्रेड विंग के समस्थ जिलाध्यक्ष व कोर कमेटी की टीम ने ज्वैलर्स एसोसिएशनों को साथ लेकर टाउन हाल
से लालकिले तक पैदल मार्च निकाला तथा विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आप ट्रेड विंग के प्रदेश टीम के सदस्य राठी, के.के. चांदना, विष्णु भार्गव, सिराजुद्दीन मलिक, पवन गुप्ता,
धर्मराज भारती, हाजी इरफान, कबीर चौधरी, विनोद गोयल, सलीम खान, कमल अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजहर अली, तारिक अजीज, सीमा इकबाल, अनीस अहमद
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment